टीकमगढ़: बान सुजारा ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत ग्राम मऊघाट और नयाखेरा में सभाओं का किया गया आयोजन
बान सुजारा ग्रामीण समूह जल प्रदाय योजना के अंतर्गत चल रहे जल जीवन मिशन प्रोजेक्ट में महाप्रबंधक लखन लाल तिवारी के निर्देश पर आईएसए संस्था स्वामी चौतन्य महाप्रभु शिक्षा समिति के कार्यकर्ताओं द्वारा मऊघाट और नयाखेरा ग्राम में सभाओं का आयोजन किया गया।सभाओं मे ग्राम पेयजल एवं स्वच्छता समिति के कार्यों एवं दायित्वों पर चर्चा गई। साथ ही जल जीवन मिशन के कार्यों पर की चर्चा जिसमे नल कनेक्शन ,पानी की टंकी निर्माण एवं भूमि आवंटन, सी सी रोड रेस्टोरेशन कार्य एवं ग्राम में उपस्थित जल स्रोतों पर चर्चा की गई। इस अवसर पर एसक्यूसी से असिस्टेंट मैनेजर रूपेश योगी उपस्थित रहे।