टीकमगढ़: टीकमगढ़ जलसा होटल के पास अज्ञात चार पहिया वाहन की टक्कर से दो लोग हुए घायल, जिला अस्पताल लेकर पहुंची 108 एम्बुलेंस
पूरा मामला टीकमगढ़ देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत जलसा होटल के पास का है,जहां पर दो लोगों को एक तेज रफ्तार अज्ञात चार पहिया वाहन ने जोरदार ट्रैक्टर मार दी,जिससे दोनों लोग घायल हो गए। घटना की सूचना स्थानीय लोगों ने 108 एंबुलेंस को दी। 108 एंबुलेंस मौके पहुंची और दोनों घायलों को जिला अस्पताल लेकर आई,जहां उन्हें भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है।