टीकमगढ़: रेलिंग तोड़कर टीकमगढ़ महेंद्र सागर तालाब में घुसा तेज रफ्तार ट्रक, नो एंट्री के बाद भी शहर में घुस रहे हैं हैवी वाहन
टीकमगढ़ शहर में भारी वाहनों के प्रवेश पर पाबंदी है। ट्रैफिक पुलिस ने हैवी वाहनों का प्रवेश रोकने के लिए प्रमुख रास्तों पर नो एंट्री के बोर्ड भी लगा रखे हैं। इसके बाद भी हैवी ट्रक और डंपर प्रवेश कर रहेहैं। जिसके चलते बार-बार हादसे से हो रहे हैं। आज महेंद्र सागर तालाब में बोरियो से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर तालाब में घुस गया। घटना में ड्राइवर बाल-बाल बच गया।