उनियारा: उनियारा नगरपालिका चुनाव के लिए कांग्रेस और भाजपा ने किए उम्मीदवारों की घोषणा
Uniara, Tonk | Aug 31, 2026 उनियारा नगरपालिका चुनाव को लेकर कांग्रेस व भाजपा ने अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी। भाजपा की 20 वार्डो की जारी सूची में दो मुस्लिम चेहरों को उम्मीदवार बनाया है। वहीं भाजपा ने पूर्व पालिकाध्यक्ष राकेश बढ़ाया को वार्ड नंबर 6 से टिकट दिया है। कांग्रेस ने 20 वार्डो की सूची में सोशल इंजीनियरिंग का ध्यान रखते हुए टिकट दिए हैं।