आबू रोड: आबूरोड लूनियापूरा में पुरानी रंजिश के चलते लिया खूनी बदला, घर में चाकू से किया जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार
आबूरोड शहर थाना क्षेत्र के लूनियापुरा में पुरानी रंजिश को लेकर युवक पर चाकू से जानलेवा हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी धर्मेंद्र कुमार उर्फ राजू (28) को गिरफ्तार किया है। वारदात 30 जुलाई की रात करीब 10 से 11 बजे के बीच हुई थी। पुलिस के अनुसार आरोपी धर्मेंद्र पुरानी रंजिश के चलते बदाराम घांची के घर पहुंचा और दरवाजा खुलवाकर अंदर घुस गया।