राजपुर: राजपुर में जन सुनवाई, दो साल पुराने भू-विवाद का हुआ समाधान
Rajpur, Buxar | Oct 3, 2026 राजपुर। प्रखंड सह अंचल कार्यालय सभागार में शनिवार को सीओ डॉ. नरेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में जन सुनवाई का आयोजन किया गया। इसमें जमीन से जुड़े विवादों की सुनवाई कर त्वरित समाधान किया गया। पूर्व से लंबित आठ प्रमुख मामलों का निष्पादन किया गया। इसमें सबसे बड़ी सफलता धनसोई थाना क्षेत्र के दो वर्ष पुराने विवादों के समाधान के रूप में मिली।