पटना ग्रामीण: कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी ने कहा- अंग्रेजों के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ बनी थी कांग्रेस पार्टी
कांग्रेस विधायक प्रतिमा कुमारी ने रविवार दोपहर करीब 3:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए कहा की कई छोटी पार्टियां बनती है ताकि वह चुनाव लड़ सके, लेकिन कांग्रेस पार्टी का एक स्वर्णिम इतिहास रहा है।कांग्रेस पार्टी चुनाव लड़ने के लिए नहीं बल्कि अंग्रेजों के अन्याय और अत्याचार के खिलाफ बनी थी।