पटना ग्रामीण: पटना में BPSC अभ्यर्थियों के हंगामे का CCTV फुटेज जारी, जिला प्रशासन ने कार्रवाई का किया वादा
पिछले 13 दिसंबर को BPSC 70वीं प्रारम्भिक परीक्षा के दौरान पटना के बापू परीक्षा केंद्र पर अभ्यर्थियों ने जमकर बवाल काटा था। जिसके बाद पटना जिला प्रशासन की ओर से उपद्रवी अभ्यर्थियों पर कार्रवाई की गयी थी। अब पटना जिला प्रशासन द्वारा पटना में रविवार शाम करीब 5:00 बजे हंगामे का CCTV फुटेज जारी किया गया है।