पटना ग्रामीण: भीखमदास ठाकुरबाड़ी के महंत जय नारायण दास को जान से मारने की धमकी, बुद्धा कॉलोनी में मामला दर्ज
भीखमदास ठाकुरबाड़ी के महंथ जय नारायण दास को जान से मारने की धमकी मिली है। रविवार शाम करीब 5:00 बजे मीडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने बताया कि 11 तारीख को उन्हें किडनैप करने की कोशिश की गई और मारपीट भी की गई। इसके अलावा उन्हें थाने में दर्ज केस नहीं उठाने पर जान से मारने की धमकी भी दी गई है।