पटना ग्रामीण: पटना: मंत्री प्रेम कुमार का दावा, 'बिहार में पहले जंगल राज था, अब कानून का राज है'
बिहार सरकार के मंत्री प्रेम कुमार ने रविवार दोपहर 2:00 बजे नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव पर जमकर हमला बोला है। मंत्री प्रेम कुमार ने कहा कि आप सपने देखना छोड़ दे। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि एक समय में बिहार में जंगल राज था, लेकिन अब बिहार में कानून का राज है और सड़कों का जाल बिछ रहा है। जनता विकास और शांति चाहती है।