पटना ग्रामीण: पटेल चौक पर उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कांग्रेस नेताओं पर देश के संविधान को कुचलने का आरोप लगाया
बिहार के उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने रविवार सुबह करीब 11:30 बजे कांग्रेस नेताओं पर जमकर हमला बोला है। सम्राट चौधरी ने कहा कि आजादी के बाद 75 साल में कांग्रेस नेताओं ने देश के लोकतंत्र और संविधान को कुचलने का काम किया है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि कांग्रेस पर जो कलंक लगा है वह कोई मिटा नहीं सकता है।