डोलरिया: कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर ने बैठक में अवैध और अमानत शराब के खिलाफ संयुक्त अभियान चलाने के निर्देश दिए
कलेक्ट्रेट कार्यालय में गुरुवार को आयोजित बैठक में कलेक्टर आशीष वशिष्ठ ने अवैध एवं अमानक शराब की बिक्री और परिवहन पर रोक लगाने के लिए राजस्व, पुलिस और आबकारी विभाग को संयुक्त रूप से सघन अभियान चलाने के निर्देश दिए। उन्होंने सीमावर्ती क्षेत्रों में निगरानी बढ़ाने तथा निर्धारित दर से अधिक कीमत पर शराब बेचने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने को कहा।