शनिवार को करीब 1 बजे डोलरिया विधायक प्रेम शंकर वर्मा ग्राम बांदरी में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा कार्यक्रम में शामिल हुए। इस दौरान विधायक ने व्यास गादी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और कथावाचक पंडित विनय कृष्णा व्यास के मुखारविंद से प्रवाहित हो रही श्रीमद् भागवत कथा का श्रद्धापूर्वक श्रवण किया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।