रविवार सुबह करीब 11 बजे विधायक प्रेम शंकर वर्मा ने आंवली घाट पहुंचे, जहां उन्होंने श्रद्धा और आस्था के साथ मां नर्मदा की आराधना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश एवं क्षेत्रवासियों की उन्नति, शांति और समृद्धि के लिए प्रार्थना की। महाशिवरात्रि के अवसर पर घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ देखी गई। विधायक ने उपस्थित नागरिकों से मुलाकात कर उन्हें पर्व की शुभकामनाएं भी दीं।