सिहोरा: सिहोरा तहसील में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया
सिहोरा तहसील में दीपावली का पर्व धूमधाम से मनाया गया। हालांकि महंगाई की मार झेल रहे व्यापारियों को व्यापार में कम मुनाफा प्राप्त हुआ है। प्रतिवर्षासार सिहोरा में शिव मंदिर बाबा ताल, कंकाली मंदिर, ज्वालामुखी मंदिर में विधि विधान पूजन अर्चन किया गया वहीं लोगों ने घर पर भी मां लक्ष्मी गणेश की पूजन कर सुख समृद्धि धन वैभव का आशीर्वाद लिया।