गणाई गंगोली: 70 वर्षीय वृद्धा को सड़क न होने से अस्पताल पहुंचाने में भारी मुश्किलें, विधायक बोले जल्द समाधान होगा
पिथौरागढ़ के पभ्या गांव में सड़क न होने की वजह से 70 वर्षीय वृद्धा को तीन ग्रामीणों ने डोली के सहारे 3 किलोमीटर की खड़ी चढ़ाई पार कर अस्पताल पहुंचाया। गांव के लगातार हो रहे पलायन में सड़क समस्या मुख्य कारण है। विधायक ने जल्द सड़क निर्माण का आश्वासन दिया है।