कुटुंबा: रेफरल अस्पताल में डॉक्टर की लापरवाही से नवजात की मौत का आरोप, आक्रोशितों ने किया हंगामा, डॉक्टर व कर्मी चेंबर छोड़ फरार
रेफरल अस्पताल कुटुंबा में डॉक्टर की लापरवाही से नवजात की मौत का आरोप लोगों ने लगाया है। घटना के बाद लोगों ने अस्पताल परिसर में हंगामा किया। लोगों का आक्रोश देख डॉक्टर व अन्य चिकित्साकर्मी अपने चेंबर छोड़ भाग खड़े हुए। टंडवा के घुरा सागर निवासी शैलेश सिंह की पत्नी सुगंधा देवी को परिजनों ने डिलीवरी के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया था.