कुटुंबा: अंबा के हरदत्ता मोड़ के समीप अनियंत्रित बाइक की टक्कर से दूसरे बाइक पर सवार महिला घायल, घटना अंबा बाजार जाते समय घटी
अंबा थाना क्षेत्र के हरदत्ता मोड़ के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित बाइक की चपेट में आने से बाइक सवार एक महिला घायल हो गई. घायल महिला की पहचान अंबा थाना क्षेत्र के ही बड़का गांव निवासी रीता देवी के रूप में हुई है. घटना के बाद परिजनों ने महिला को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया, जहां के डॉक्टरों ने उपचार किया.