कुटुंबा: विधानसभा चुनाव में महागठबंधन के प्रत्याशी को मजबूत करेगी भाकपा माले, कार्यकर्ता घर-घर जाकर लोगों से संपर्क साधेंगे
आगामी विधानसभा चुनाव के दौरान कुटुंबा विधानसभा में महागठबंधन को भाकपा माले मजबूत करेगी। इसकी जानकारी पार्टी के प्रखंड सचिव रमेश पासवान ने दी है। उन्होंने बताया कि यह निर्णय पार्टी के सभी कार्यकर्ताओं ने मिलकर लिया है। इसके लिए पार्टी कार्यालय में एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें पार्टी के नेता व कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।