कुटुंबा: ढाब गांव के समीप अनियंत्रित पिकअप की टक्कर से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल, ससुराल से लौटते समय घटी घटना
अंबा-कुटुंबा का सीमावर्ती हरिहरगंज थाना क्षेत्र के ढाब गांव के समीप तेज रफ्तार अनियंत्रित पिकअप की चपेट में आने से ससुराल से घर लौट रहा बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया. युवक की पहचान मदनपुर प्रखंड के वकीलगंज गांव निवासी रविंद्र रिकियासन के पुत्र राहुल कुमार के रूप में हुई है. परिजनों ने इलाज के उपरांत वाहन चालक के खिलाफ थाना में आवदेन देने को कहा है.