कुटुंबा: 2025 विधानसभा चुनाव के लिए BLO को EVM और अन्य मुद्दों पर ट्रेनिंग, निष्पक्षता बनाए रखने की अपील
2025 के विधानसभा चुनाव को लेकर कुटुंबा में बीएलओ को ईवीएम मशीन सहित अन्य मुद्दों पर ट्रेनिंग दी गई। यह एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन प्रखंड मुख्यालय अंबा परिसर के सभागार भवन में हुई। इसका उद्घाटन कुटुंबा बीडीओ सह प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी मनोज कुमार ने किया।