कुटुंबा: बाराती से घर वापस आने के दौरान दो पक्षों के बीच जमकर हुई मारपीट, दोनों पक्षों से 20 नामजद, जांच में जुटी पुलिस
रिसियप थाना क्षेत्र के धनु बिगहा गांव में दो पक्षों में मारपीट की घटना प्रकाश में आया है। मामले में दो अलग-अलग प्राथमिकी स्थानीय थाने में दर्ज हुई है। मारपीट में उक्त गांव निवासी दीपक कुमार और विपिन कुमार आंशिक रूप से घायल हुए हैं। थानाध्यक्ष निशा कुमारी ने बताया कि प्राथमिकी के आलोक में तहकीकात की जा रही है। जल्द ही सभी अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जाएगा।