खालसी-छेणद के आपदा प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे दीपक बिजलवान, मंत्री सौरभ बहुगुणा ने ₹10 लाख राहत सहायता की घोषणा
उत्तरकाशी। चिन्यालीसौड़ विकासखंड के खालसी-छेणद गांव में लगातार हो रही भारी बारिश और भूस्खलन से हालात बेहद गंभीर बने हुए हैं। पिछले तीन दिनों से 38 से अधिक परिवार अपने घर छोड़ने को मजबूर हैं और पंचायत भवन व सरकारी विद्यालयों में अस्थायी रूप से रह रहे हैं। पहाड़ी से लगातार बड़े-बड़े पत्थर गिरने और जमीन धंसने की आशंका के चलते ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और प्रभावित परिवारों की सुरक्षा के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।
इसी बीच पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष दीपक बिजलवान प्रभावित गांव पहुंचे और राहत शिविरों में रह रहे परिवारों से मुलाकात की। उन्होंने प्रत्येक परिवार की समस्याओं को गंभीरता से सुना तथा मौके पर मौजूद लोगों से आपदा से हुए नुकसान की जानकारी ली। ग्रामीणों ने उन्हें बताया कि ल�
Tehri, Tehri Garhwal | Jul 13, 2026