माकड़ी: बड़गई में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, ग्रामीणों की हुई जांच
मौसमी बीमारियों की रोकथाम एवं ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने शुक्रवार को ग्राम बड़गई में विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाया गया। शिविर में ग्रामीणों की मलेरिया, टीबी, कुष्ठ रोग, मोतियाबिंद, हीमोग्लोबिन व ब्लड शुगर सहित विभिन्न स्वास्थ्य जांच की गई। गर्भवती महिलाओं का स्वास्थ्य परीक्षण करने के साथ पात्र हितग्राहियों के आयुष्मान कार्ड भी बनाए गए।