आबू रोड: माउंट आबू नगर पालिका क्षेत्र में फायर एनओसी नहीं होने पर की गई कार्रवाई, 7 होटलों पर ₹35 हजार का लगाया जुर्माना
माउंट आबू नगर पालिका क्षेत्र में बिना फायर एनओसी संचालित हो रहे होटलों, रेस्टोरेंट, गेस्ट हाउस एवं अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों के खिलाफ नगर पालिका ने सख्त कार्रवाई शुरू कर दी है। उपखंड अधिकारी डॉ. अंशु प्रिया एवं नगर पालिका आयुक्त रामकिशोर मेहता के निर्देश पर फायर एनओसी और अग्निशमन उपकरणों की जांच के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है।