कोईलवर: कोईलवर में ज्ञान ज्योति स्कूल का शुभारंभ, बीडीओ वीर बहादुर पाठक ने फीता काटा
कोईलवर में खेवनहार फाउंडेशन की ओर से संचालित ज्ञान ज्योति जूनियर स्कूल का शनिवार को शुभारंभ किया गया। बीडीओ वीर बहादुर पाठक ने फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर विद्यालय का उद्घाटन किया। कार्यक्रम शाम चार बजे तक चला। शुभारंभ के मौके पर जरूरतमंद और आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों के बीच मुफ्त स्कूल बैग व स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया।