हरदोई: कोतवाली देहात क्षेत्र में 14 वर्षीय किशोरी से दुष्कर्म का आरोप, केस दर्ज, आरोपी की तलाश में पुलिस टीमें लगीं
Hardoi, Hardoi | Nov 4, 2025 कोतवाली देहात क्षेत्र निवासी एक पिता ने अपनी 14 वर्षीय पुत्री के साथ किसी अज्ञात द्वारा दुष्कर्म करने की तहरीर कोतवाली में दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है।मसीओ सिटी अंकित मिश्र ने बताया कि एक व्यक्ति द्वारा तहरीर दी गयी थी कि 3 नवम्बर को उसकी पुत्री के साथ अज्ञात द्वारा दुष्कर्म किया गया।जिसके बाद केस दर्ज किया गया।