हरदोई: हरदोई में चालान के बाद भी ई-रिक्शा चालक नहीं सुधरे, छत पर बैठाई सवारी, वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल
Hardoi, Hardoi | Nov 4, 2025 हरदोई में ई रिक्शा चालकों की मनमानी आम लोगों पर भारी पड़ रही है। बड़े-बड़े हादसे होने के बाद भी ई रिक्शा की छत पर सवारी बैठाने का सिलसिला जारी है।यह ई रिक्शा हरदोई से इटौली पुल होकर टड़ियावां मार्ग पर तक यातायात के नियमों को तोड़ता रहा,उसी दौरान वहां से गुजर रहे किसी कार सवार व्यक्ति ने इसका वीडियो बना लिया और उसे वायरल कर दिया।