हरदोई: हरदोई में प्रेमिका को किसी और के साथ देखने से आहत युवक ने खुद को लगाई आग, पुलिस जांच में हुआ खुलासा
Hardoi, Hardoi | Nov 4, 2025 कोतवाली देहात क्षेत्र के बरगावां गांव निवासी राघवेंद्र ने प्रेम प्रसंग के सदमे में अपनी ही बाइक से पेट्रोल निकालकर खुद को आग लगा ली थी।प्रारंभ में उसने पुलिस को झूठी कहानी सुनाई थी कि दो अज्ञात बाइक सवार युवकों ने उसे पॉलीथीन में भरा पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस और सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने सच्चाई का खुलासा कर दिया है।