हरदोई: शहर पुलिस, स्वाट और सर्विलांस टीम ने विभिन्न चोरियों में वांछित 8 शातिर चोरों को गिरफ्तार किया, माल भी बरामद
Hardoi, Hardoi | Nov 4, 2025 कोतवाली शहर पुलिस,स्वाट और सर्विलांस टीम ने मुखबिर की सूचना पर 8 अभियुक्तगणों को चोरी के बिजली के तार सहित गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार अभियुक्त बिजली के खम्भों से बिजली का तार काटकर बावन रोड से दो पिकअप डाला में चोरी का तार लेकर बेचने जा रहे थे।