हरदोई: जिला अस्पताल में महिला ने टप्पेबाज को पकड़वाया, पुलिस ने कोतवाली ले जाकर की कार्रवाई, कई महिलाओं से कर चुका था टप्पेबाजी
Hardoi, Hardoi | Nov 4, 2025 जानकारी के अनुसार पिछले कुछ समय से जिला अस्पताल में महिलाओं के साथ टप्पेबाजी की घटना हो रही थी। टप्पेबाजी की शिकार एक महिला ने एक युवक को किसी महिला के साथ बात करते देखा तो उसे याद आ गया कि उसी युवक ने उसके साथ टप्पेबाजी की थी, जिसके बाद उसने जिला अस्पताल की पुलिस चौकी में तैनात पुलिस कर्मियों और अस्पताल में तैनात गार्डों को जानकारी दी और उसे पकड़वाया।