हरदोई: उच्च शिक्षा राज्य मंत्री ने मेडिकल कॉलेज का किया निरीक्षण, मरीजों से ली जानकारी और व्यवस्था सुधारने के दिए निर्देश
Hardoi, Hardoi | Nov 4, 2025 उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। मरीज से उनका हाल जाना और दवाइयां आदि के विषय में उनसे जानकारी ली।जानकारी के अनुसार मंत्री रजनी तिवारी का कोई करीबी जिला अस्पताल में भर्ती था उसी को देखने वे वहां पहुंची थी। जिसके बाद उन्होंने सर्जिकल व इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया