राजपुर: जिले में 'आंगन का मिलन' कार्यक्रम में सेविकाओं का सम्मान
Rajpur, Buxar | Sep 30, 2026 जिले के विभिन्न आंगनबाड़ी केंद्रों पर मंगलवार को "आंगन का मिलन" कार्यक्रम के तहत सम्मान एवं संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसका उद्देश्य आंगनबाड़ी केंद्रों को समुदाय से जोड़ना और पोषण, स्वास्थ्य व बाल विकास सेवाओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। इसको लेकर जिला सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के माध्यम से लगभग 7:00 बजे संध्या में अपडेट जारी कर जानकारी दी गई है।