पटियाली: अशोकपुर गांव में घर में फंदे पर लटका मिला 35 वर्षीय युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
पटियाली थाना क्षेत्र के ग्राम अशोकपुर में मंगलवार शाम 35 वर्षीय सुधीर पुत्र लज्जाराम का शव घर में पंखे के कुंडे से फंदे पर लटका मिला। घटना के समय पत्नी और बच्चे खेत पर घास लेने गए थे। सुधीर जयपुर में भाई के साथ कबाड़ का कारोबार करता था। सूचना पर पहुंची पुलिस और फील्ड यूनिट ने जांच की। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।