नाथनगर: चम्पानगर में मंजूषा विसर्जन को निकली महिलाओं ने चंपा नदी में किया स्नान
नाथनगर में मंजूषा विसर्जन को जा रही महिलाओं ने बुधवार को चंपानगर स्थित चंपा नदी में स्नान किया। इसके बाद महिलाओं ने विधि-विधान के साथ मंजूषा का विसर्जन किया। इस दौरान महिलाओं ने लोक परंपरा के अनुसार पूजा-अर्चना की और मंगल गीत गाते हुए मंजूषा को नदी में प्रवाहित किया।