कलेक्टर के निर्देश पर कार्रवाई: मेंहदा इण्डेन ग्रामीण वितरक गैस एजेन्सी पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज
डिलीवरी में विलंब और अवैध वसूली के आरोप में मेंहदा गैस एजेंसी के 7.81 लाख के सिलेंडर जप्त
कलेक्टर भिण्ड श्री पवन जैन के निर्देशानुसार प्राप्त शिकायत के आधार पर खाद्य विभाग के जॉंच दल द्वारा ग्राम मेंहदा जिला भिण्ड स्थित मेंहदा इण्डेन ग्रामीण वितरक गैस एजेन्सी का निरीक्षण किया गया। जॉंच हेतु गैस एजेन्सी पर उपस्थित प्रतिनिधि से दस्तावेजों की माँग की गई, परन्तु उनके द्वारा दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराये गये।
जाँच समय पाया गया कि उपभोक्ताओं को डिलीवरी प्रदान करने में विलम्ब किया जा रहा है, उपभोक्ताओं द्वारा दिनांक 04.11.2026 तक की गई बुकिंग की डिलीवरी जॉंच समय तक नहीं देना पाई गयी।
हितग्राहियों द्वारा बताया गया कि गोदाम से रिफिल प्राप्त करने पर भी अवैध रूप से होम डिलीवरी का चार्ज बसूल किया जा रहा है।
गैस एजेन्सी पर स्टॉक रिर्पोट/स्टॉक रजिस्टर उपलब्ध न कराये जाने से गैस एजेन्सी गोदाम में उपलब्ध 14.2 कि०ग्रा० क्षमता वाले 283 गैस सिलेण्डर एवं 19 कि०ग्रा० क्षमता वाले 06 इस प्रकार कुल 389 गैस सिलेण्डरों, जिनका मूल्य 7,81,000/- रूपये है, को जप्त किया गया।
उक्त गैस एजेन्सी के विरूद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत प्रकरण दर्ज कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही है। खाद्य विभाग द्वारा निरन्तर कार्यवाहियां की जाती रहेंगी, जिससे हितग्राहियों को निर्धारित दर पर निश्चित समय पर एलपीजी की आपूर्ति सुनिश्चित हो सके।
#CMMadhyaPradesh
#JansamparkMP
Department of Food, Civil Supplies & Protection - Madhya Pradesh
#भिण्ड
#Bhind
13 views | Bhind, Madhya Pradesh | Nov 12, 2026