लालगंज: हलिया के पांच प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन, कुल 237 मरीजों का निःशुल्क उपचार हुआ
हलिया विकासखंड के हलिया, मतवार, मुड़पेली, ड्रमंडगंज और बरौंधा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर लगे मेले में चिकित्सकों ने रविवार दोपहर बाद 2:00 बजे तक कुल 237 मरीजों का उपचार किया। मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मौसमी बीमारियों, बुखार, त्वचा रोग, पेट दर्द, रक्तचाप और शुगर से पीड़ित मरीजों की जांच की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी क्षेत्र में जायजा लेते रहे।