बांसगांव: गगहा थाना क्षेत्र के गंभीरपुर में उधार का पैसा मांगने पर दबंग ने दुकानदार पर चाकू से किया हमला, दुकानदार हुआ जख्मी
गगहा थाना क्षेत्र के गंभीरपुर निवासी बांकेलाल गुप्ता अपने गांव के पास गगहा -गजपुर मार्ग पर एक छोटी सी किराना की दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं मंगलवार को दोपहर 11.30 बजे गांव का ही सुरज सिंह पुत्र सत्य प्रकाश सिंह दुकान पर पहुंचे और उधार सामान देने को कहा दुकानदार बांकेलाल गुप्ता ने पहले पिछला बकाए देने के लिए कहा जिस पर वह आग बबूला हो गये।