बांसगांव: जिलाधिकारी की अध्यक्षता व एसएसपी की मौजुदगी में बाँसगाँव के तहसील सभागार में हुआ तहसील समाधान दिवस का आयोजन
शनिवार को बाँसगाँव तहसील सभागार में जिलाधिकारी कृष्ण करुणेश के अध्यक्षता व एसएसपी की मौजुदगी में सम्पन्न हुए सम्पूर्ण समाधान दिवस पर विभिन्न समस्याओं से सम्बंधित कुल 64 मामले आए। 2 मामलों का निस्तारण मौक़े पर ही कर दिया गया। अन्य शिकायती पत्रों को उनसे सम्बन्धित विभागों को 15 दिन में गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण के लिए सौप दिया गया।