बांसगांव: हरनहीं बाजार में वाइक की ठोकर से महिला व फल विक्रेता घायल, घायल महिला का मेडिकल कालेज में चल रहा ईलाज
बाइक की ठोकर से फल खरीद रही महिला व फल विक्रेता घायल हो गए। गंभीर रूप से घायल महिला का उपचार मेडिकल कालेज में तो फल विक्रेता को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बांसगांव थाना क्षेत्र के हरनहीं गांव निवासी बलिराम प्रसाद ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि 55 वर्षीय चाची सरपति देवी बाजार में ओरी की दुकान से फल खरीद रही थीं जिन्हें बाइक सवार ने ठोकर मार दिया।