बांसगांव: जयन्तीपुर के पोखरे में संदिग्ध परिस्थितियों में मिले अधेड़ के शव के मामले में परिजनों से मिलने पहुंचे बसपा जिलाध्यक्ष
जयन्तीपुर गांव के पोखरे के अंदर 45 वर्षीय वीरेंद्र कुमार का शव संदिग्ध परिस्तिथियों में मिला घटना की जानकारी होने पर बसपा जिलाध्यक्ष ऋषि कपूर अपने प्रतिनिधिमण्डल के साथ नेतृत्व पीड़ित परिवार से मिलने उनके घर पहुँचे। बसपा जिलाध्यक्ष ने परिवार वालों को न्याय दिलाने का आश्वाशन दिया। बसपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस मामले का खुलासा करे।