बांसगांव: गोला कौड़ीराम रोड पर चिलवा के पास बहन के घर के राखी बंधवाकर आ रहे युवक की सड़क दुर्घटना में हुई मौत
गोला कौड़ीराम सड़क मार्ग पर चिलवा गाँव के पास सोमवार की रात साढ़े आठ बजे बुलेट व बाइक में जबरदस्त टक्कर हो गयी। जिससे बाइक चालक ग्राम खीर किटा दीगर निवासी 22 बर्षीय नरसिंह पुत्र लक्ष्मण गौड़ की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गयी। बुलेट चालक अपनी बुलेट छोड़कर फरार हो गया। अगल बगल के लोग घटनास्थल पर पहुचे घायल नरसिंह को सीएचसी गोला पर पहुचाया गया।