बांगरमऊ: नसिरापुर गांव में अज्ञात कारणों से चार घरों में लगी भीषण आग,लाखों की गृहस्थी खाक ,तीन बकरियों की मौत
बांगरमऊ तहसील क्षेत्र के ग्राम नसिरापुर में दोपहर बाद अचानक बुद्धा पुत्र मुरली राठौर के अहाते में अचानक अज्ञात कारणों से आग लग गई। तेज हवा के चलते देखते ही देखते सुनील रैदास और शीलू रैदास पुत्रगण भोला रैदास और कुलदीप पुत्र रामसेवक के झोपड़ीनुमा मकानों को भी आग ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। सूचना पाकर मौके पर पहुँची फायर ब्रिगेड ने घंटो के बाद आग पर काबू पाया.