बांगरमऊ: दुबाइन पुरवा गांव में अनियंत्रित ई रिक्शा पलटा,चालक गंभीर रूप से घायल,सीएचसी में कराया गया भर्ती
बांगरमऊ कोतवाली के दुबाइन पुरवा गांव के निकट चालक के पान मसाला खाने में तेज रफ्तार ई रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल को सीएचसी ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। जानकारी के मुताबिक बता दे कि कोतवाली क्षेत्र के दुबाइन पुरवा गांव निवासी मनोहर 35 वर्ष बताया जा रहा है।