बांगरमऊ: शिवबक्सखेड़ा गांव के सामने अनियंत्रित कार हाईवे किनारे खेत में पलटी,चालक गंभीर घायल, सीएचसी में कराया गया भर्ती
बेहटा मुजावर थाना क्षेत्र के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस पट्टी स्थित शिवबक्सखेडा गांव के सामने एक तेज रफ़्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर खेत में जा गिरी.हादसे में कार चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल चालक को सीएचसी में भर्ती कराया गया है।घायल युवक थाना क्षेत्र के विलंदखेड़ा गांव निवासी योगेंद्र पुत्र जगन्नाथ 38 वर्ष बताया जा रहा है।