बांगरमऊ: कुंदन चौराहे पर मधुमक्खियों ने बाइक युवक पर बोला हमला,गंभीर घायल युवक को सीएचसी में कराया गया भर्ती
बांगरमऊ कोतवाली के हरदोई उन्नाव मार्ग स्थित कुंदन चौराहे पर अचानक हुए मधुमक्खियों के हमले से वाहन चालकों में अफरातफरी मच गई। एक बाइक सवार मधुमक्खियों के डंक से बुरी तरह घायल हो गया जबकि अन्य बाइक सवार मौके से भाग निकले.आपको बता दें कि बांगरमऊ नगर के मोहल्ला भटपुरी निवासी विकास गुप्ता पुत्र श्रवण कुमार देर शाम अपने गोदाम से होकर वापस घर लौट रहा था।