बांगरमऊ: जगटापुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे युवक को मारी टक्कर, युवक की हुई मौत व चालक घायल
हरदोई उन्नाव मार्ग पर जगटापुर गांव के पास तेज रफ्तार बाइक सवार ने पैदल जा रहे एक युवक को टक्कर मार दी। हादसे में पैदल जा रहे युवक की मौत हो गई और घायल बाइक सवार को जिला अस्पताल रेफर किया गया। बांगरमऊ क्षेत्र के गांव रघुरामपुर निवासी तौफीक उर्फ अन्ना सोमवार देर शाम बाइक से गांव जा रहा था।