बांगरमऊ: सिरधरपुर गांव के सामने तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर पलटी,घायल को सीएचसी में भर्ती कराया गया
बांगरमऊ कोतवाली के आगरा लखनऊ एक्सप्रेस वे की सर्विस पट्टी स्थित सिरधरपुर गांव के सामने देर शाम तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर खंती में पलट गई.हादसे में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया.घायल चालक को नजदीकी सीएचसी में भर्ती कराया गया जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया.जानकारी के मुताबिक कोतवाली के बदलीपुरवा गांव निवासी धनीराम पुत्र दिग्विजय बताया जा रहा है।