कोडरमा: हटिया पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस में चेकिंग के दौरान 14 बोतल लावारिस अंग्रेजी शराब बरामद
ऑपरेशन "सतर्क" के तहत 07 अक्टूबर 2025 को हटिया-पूर्णिया कोर्ट एक्सप्रेस के जनरल कोच से दो लावारिस बैग मिले। जांच में उनमें 03 Coins Whisky और Royal Stag Deluxe Whisky की कुल 9750 मि.ली. शराब, कीमत ₹9820 बरामद हुई। एएसआई वशिष्ठ नारायण यादव की टीम ने शराब जब्त कर उत्पाद विभाग को सुपुर्द किया।