कोडरमा: उपायुक्त कोडरमा ने जन शिकायतों के त्वरित निष्पादन के लिए मीता पोर्टल की समीक्षा की
उपायुक्त ऋतुराज की अध्यक्षता में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जन शिकायत कोषांग के अंतर्गत प्राप्त शिकायतों की समीक्षा बैठक मंगलवार को 12 बजे आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों से संबंधित लंबित मामलों की प्रगति की गहन समीक्षा की गई और त्वरित निष्पादन हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए।